पति की लंबी उम्र के कामना के साथ किया करवा चौथ का व्रत

Oct 10, 2025 - 12:58
 0
पति की लंबी उम्र के कामना के साथ किया करवा चौथ का व्रत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। उपखंड क्षेत्र में आज शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत एवं पूजा कर त्योहार मनाया गया । हिंदू धर्म में इस त्योहार का अहम महत्व है। करवा चौथ विवाहित महिलाओं द्वारा  व्रत रखकर किया गया है। करवा चौथ का व्रत महिलाओ ने पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखा। रात में महिलाओं ने विधिवत पूजन किया और चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही भोजन ग्रहण किया।  
 करवा चौथ के दिन पूजा करने के दौरान सोलह श्रृंगार करना शुभ और अनिवार्य माना गया है। सौभाग्य का प्रतीक विवाहित महिलाओं ने श्रंगार कर महिलाओं ने एक जगह एकत्र होकर पूजा की। कहा जाता है कि सामूहिक पूजा से सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य दोनों बढ़ते हैं। यह व्रत काफी कठिन व्रतो में से एक माना गया है।  आज के दिन विधिवत पूजा की गई। रात को विवाहित महिलाओ ने चंद्रमा का दर्शन कर भोजन और जल ग्रहण किया। व्रत सूर्योदय से लेकर चांद के उगने तक किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................