तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Nov 10, 2025 - 11:08
Nov 10, 2025 - 15:20
 0
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

कठूमर (अलवर/दिनेश लेखी): राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा सोमवार को जीआईएस स्कूल कठूमर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश कठूमर उदय सिंह अलोरिया अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा की गयी। 
इस मौके पर उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को विधिक जानकारी प्रदान की एवं प्राधिकरण की योजनाओं यथा मध्यस्थता, लोक अदालत, विधिक सहायता इत्यादि के बारे में अवगत कराया। 
वही अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्टर मीना ने उपस्थित समस्त को सामान्य कानूनों की जानकारी, मूल अधिकारों व मूल कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की। 
इस अवसर पर सचिव रूचि शर्मा द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 एवं विधिक सेवा आयामों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।  इस दौरान पैनल अधिवक्ता तेजसिंह राठी द्वारा प्राधिकरण की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित विद्यालय स्टाफ द्वारा न्यायिक अधिकारियों को धन्यवाद अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में पीएलवी तालेश्वर प्रसाद, पीएलवी योगेश चौहान, विद्यालय डायरेक्टर मनोज चौधरी, प्रिंसिपल राजेन्द्र भतरा एवं कमल सिंह मीना व अन्य अध्यापकगण एवं लगभग 200 विद्यार्थीगण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है