बुलेट और तेज आवाज निकालने वाली बाइक लोगों के लिए खतरा बने, नंबर प्लेट की जगह स्टीकर लगाने वालों के चालान काटे जा रहे 6 बाइक जप्त की

Jan 17, 2026 - 10:46
Jan 17, 2026 - 13:59
 0
बुलेट और तेज आवाज निकालने वाली बाइक लोगों के लिए खतरा बने, नंबर प्लेट की जगह स्टीकर लगाने वालों के चालान काटे जा रहे 6 बाइक जप्त की

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में सड़कों पर मनमाने तरीके से बाइक चलाने और शौक के तौर पर खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। किसी बाइक पर पंछी तो किसी पर अशुभ चेहरे का निशान, तो कहीं आज़ाद जैसे शब्द लिखकर युवा हवा में बाइक उड़ाते नजर आते थे। ऐसे लापरवाह और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने “हवा से उतारकर जमीन पर” लाते हुए शानदार कार्रवाई की।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ चालान काटे जा रहे हैं
 वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाली बाइकों को जप्त किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भी ट्रैफिक पुलिस ने छः मॉडिफाइड बाइक जप्त की हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात संबंधी समस्याओं और दुर्घटनाओं से बचाना है। यातायात विभाग के थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक और खतरनाक स्टंट न केवल चालक बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बनते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................