गोगरा गांव दिनदहाड़े लाखों रूपए के सोने - शादी के जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने मकान में बोला धावा लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ किया, आपको बता दे गोगरा गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान पर धावा बोला लाखों रूपये के सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
पीडीत जब्बर सिंह भोमिया राजपूत ने तखतगढ़ थाने में रिपोर्ट पेश की है रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात चोर तालाब किनारे तालाब की पाल पर बने मकान के पीछे के दरवाजे से घर में घूसे ओर स्टील की पेटी तोड़कर अगल अलग कपड़ों की पोटली से लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवरात एवं नकदी पार की|
सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू की, गांव व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है