बच्चों ने ली बाल विवाह रोकथाम जागरुकता का संकल्प
हलैना (विष्णु मित्तल) बी.एम. पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से हलैना में संचालित बी.एम. पब्लिक स्कूल पर शनिवार को निदेशक नवनीत सिंह फौजदार के मुख्य आतिथ्य एव प्रधानाचार्य सोनवीर कुंतल की अध्यक्षता में
बाल विवाह रोकथाम जागरुकता अभियान के तहत गोष्ठी हुई साथ ही स्कूल के गुरुजन और बच्चों ने रैली निकाली । सभी ने आमजन को जागरुक करने के साथ साथ ये संकल्प लिया कि बाल विवाह रोकथाम की जाएगी और लोगों को भी संकल्प दिलाया जाएगा। इस अवसर पर व्याख्याता सोनवीर सिंह, प्रकाश सिंह, नाहर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सीमा मैडम, आरती मैडम, कृष्णा मैडम,राज रानी साथिन आदि ने विचार व्यक्त कर बच्चों को संकल्प दिलाया।


