गोविन्दगढ़ कॉलेज मे NSS शिविर के दूसरे दिन साइबर सुरक्षा' थीम पर हुआ आयोजन, छात्रों को मिली जानकारी

Dec 19, 2025 - 13:05
 0
गोविन्दगढ़ कॉलेज मे NSS शिविर के दूसरे दिन साइबर सुरक्षा' थीम पर हुआ आयोजन, छात्रों को मिली जानकारी

अलवर के गोविंदगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का दूसरा दिन 'साइबर सुरक्षा वर्तमान की आवश्यकता' थीम पर केंद्रित रहा। इस संयुक्त शिविर का आयोजन NSS की दोनों इकाइयों द्वारा किया जा रहा है।

शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत से हुई। बौद्धिक सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर विजेंद्र कुमार मीणा और छात्र शिवम यादव ने साइबर अपराधों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय और साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया।

प्रथम इकाई के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर खियाराम और दूसरी इकाई के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। उन्हें टीम भावना अपनाने का संदेश भी दिया गया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर सामूहिक कार्य का परिचय दिया।

खेल प्रतियोगिता आयोजित इस दौरान सभी प्रतिभागियों को चाय और नाश्ता कराया गया। रुचिका ग्रुप के सदस्यों ने नाश्ते और भोजन की व्यवस्था संभाली। खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकशी प्रतियोगिता में टीम अन्नू विजेता रही। दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर संकाय सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर रामनारायण गुर्जर, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................