पंचायत समिति बयाना मे सीसीई ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

Jan 29, 2026 - 13:38
 0
पंचायत समिति बयाना मे सीसीई ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत समिति बयाना के सभागार में रबी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
     उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक के प्राथमिक कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया।  यह प्रशिक्षण सांख्यिकी, कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएसएओ कार्यालय अलवर के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी देवेंद्रसिंह, सांख्यिकी कार्यालय के मुकेश कुमार मीणा, कृषि विभाग से सहा. कृषि अधिकारी खेमराज सिंह, भू-अभिलेख अनुभाग कलेक्ट्रेट भरतपुर से रानू जैन के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग एवं वास्तविक उपज के आंकलन, प्रति हैक्टेयर उत्पादन एवं उपज के अनुमान हेतु चयनित ग्रामों में चयनित खसरा नम्बरों पर फील्ड एवं हार्वेस्टिंग विधि से फसल कटाई प्रयोग करने की प्रक्रिया समझाई गई। 
फसल कटाई प्रयोग को ऑफलाईन एवं ऑनलाईन सीसीई ऐप के माध्यम से किए जाने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओ व प्रश्नों का सरल शब्दों में तथ्यात्मक समाधान किया गया। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी बयाना विष्णु कुमार शर्मा द्वारा उक्त प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुये सभी आगंतुक अधिकारी एवं कार्मिकगण का प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया। 
ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी बयाना में कार्यरत सांख्यिकी निरीक्षक खेम चन्द मीणा, संगणक सुश्री सोनम कुमारी द्वारा उक्त प्रशिक्षण के सफल आयोजन की समस्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करते हुए प्रचार एवं प्रशिक्षण सामग्री का अपनी देखरेख में वितरण कराया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................