लांयस क्लब भरतपुर ब्रिज ने मनाया पोषबड़ा एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह
भरतपुर (विष्णु मित्तल) लॉयस क्लब भरतपुर ब्रिज की ओर से पोषबड़ा एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होटल आदित्य रिजॉर्ट में किया गया! कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य एवं उनके परिवारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पोषबड़ा एवं नववर्ष की खुशियों को इस प्रोग्राम में दोगुना करने वाले इस आयोजन में गेम, एवं कई प्रकार के खेल, महिलाओं एवं बच्चों के डांस संस्कृति प्रोग्राम किए गए एवं इसमें सभी सदस्यों की पारिवारिक मिलन की भावना प्रमुख रही, कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन सतीश मित्तल ने की एवं क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब की गतिविधियों एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला सचिव सुबोध आर्य एवं कैशियर योगेश गोयल ने सभी उपस्थित सदस्यों का अभिवादन किया।
कार्यक्रम संयोजिका मोनिका गुप्ता ने विभिन्न प्रकार के खेल एवं गेमों का खिलाने का शानदार प्रदर्शन एवं संचालन किया एवं एंकर देवांश जैन ने बच्चे एवं सभी महिला सदस्यों को म्यूजिक के साथ खूब मस्ती कराई एवं सदस्यों ने मस्ती के साथ शानदार कपल डांस किया महिलाओं ने नाच गानों में काफी शानदार प्रदर्शन किया मोनिका गुप्ता एवं कुसुम गुप्ता ने बहुत शानदार नृत्य किया, जिसमें सभी लॉयस साथियों ने मस्ती का आनंद लिया कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य हेमंत बंसल के.बी. बंसल , राजेंद्र बंसल, मुनेश गुप्ता, विजय गोयल एडवोकेट, राजेश्वर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, राकेश सिंघल, राकेश मित्तल, विष्णु मित्तल, मुकुल गोयल, सत्यव्रत गोयंका, बनवारी लाल गोयल, प्रेमेंद्र गुप्ता आदि सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को अति शानदार बनाया एवं क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया, एवं आगे भी ऐसी परिवारिक प्रोग्राम करने का आश्वासन भी दिया