वाल्मीकि समाज की नियुक्ति को लेकर वन मंत्री मुलाकात कर वर्षों से लंबित नियुक्ति पत्रों का मुद्दा उठाया
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने वन मंत्री संजय शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और वर्ष 2012 से लंबित नियुक्ति पत्रों का गंभीर मुद्दा उठाया। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कई अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि ने मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि समाज के युवाओं ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, फिर भी वर्षों बीत जाने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। इस विषय को लेकर समाज के लोग लंबे समय से परेशान हैं और रोजगार के अभाव में कई परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी संबंधित मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।
प्रतिनिधियों ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से लंबित नियुक्ति पत्र जारी करे, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक मिल सके। मंत्री ने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।