उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: आवेदन हेतु अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित

Feb 2, 2026 - 14:04
 0
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: आवेदन हेतु अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार, 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
संयुक्त निदेशक श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन के लिए शिक्षण संस्थानों एवं विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढाकर 28 फरवरी 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राजकीय, निजी, मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पंजीयन, नवीनीकरण कोर्स मैपिंग मान्यता तथा पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्च्र और विद्यार्थियों के द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम तिथि से पूर्व किया जाए। उन्होंने बताया कि आवेदक विस्तृत दिशा-निर्देश अथवा अधिक जानकारी के लिए विभागीय बेवसाइट ीजजचेरूध्ध्ेरमण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर विजिट कर सकते हैं अथवा जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नं. 31 में सम्पर्क कर सकते हैं। विभाग का लक्ष्य है कि जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिले तथा शत-प्रतिशत आवेदनों का निस्तारण हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................