पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राज्य गृहमंत्री एवं राज्य वन मंत्री

Feb 2, 2026 - 14:06
 0
पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राज्य गृहमंत्री एवं राज्य वन मंत्री

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे हेमसिंह भड़ाना का सोमवार प्रातः अलवर में निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई। दोपहर पश्चात उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भगेरी कला, किशनगढ़बास में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
अंतिम संस्कार के दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र धीरेंद्र भड़ाना ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह  बेढ़म, राज्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा , तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, विधायक रामगढ़ सुखवंत सिंह, विधायक बहरोड डॉ जसवंत यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव,  जयराम जाटव, ज्ञानदेव आहूजा, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सांगवान, बन्नाराम मीणा, इंद्र यादव, मनीष शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
 पूर्व मंत्री को राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस भावुक अवसर पर उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो गईं।  गृह राज्य मंत्री बेढ़म एवं वन राज्य मंत्री शर्मा की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के जनसेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की गई। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................