अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध की कार्यवाही

Feb 3, 2026 - 13:27
 0
अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध की कार्यवाही

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहरी विकास प्राधिकरण  ने अवैध अतिक्रमण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर चल रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। इस कार्यवाही से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
यूआईटी की टीम ने हनुमान चौराहे के समीप यूआईटी की भूमि पर बड़े ट्रकों के लिए संचालित की जा रही अवैध पार्किंग के खिलाफ भी प्रभावी कदम उठाया। मौके पर जेसीबी की मदद से गहरी खाई खुदवाकर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके। इसके साथ ही पार्किंग स्थल पर बना कच्चा कमरा भी ध्वस्त कर दिया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................