48 घंटे से मोर्चरी में रखा सुरेश पारंगी का शव, शटडाउन के बावजूद कैसे दौड़ा करंट?जेईएन (JEN) की भूमिका पर परिजनों ने उठाए सवाल, न्याय की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी

Nov 29, 2026 - 17:58
 0
48 घंटे से मोर्चरी में रखा सुरेश पारंगी का शव, शटडाउन के बावजूद कैसे दौड़ा करंट?जेईएन (JEN) की भूमिका पर परिजनों ने उठाए सवाल, न्याय की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी

सिणधरी (बरकत खान) पायला कलां निवासी सुरेश पारंगी की 33 केवी बिजली लाइन पर काम करने के दौरान करंट लगने से हुई मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक का शव सिणधरी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।

  • शटडाउन देने के आश्वासन के बाद पोल पर चढ़ा कर्मचारी

परिजनों के अनुसार, सुरेश कुमार बिजली विभाग की एफआरटी (FRT) टीम में कार्यरत था। 33 केवी लाइन पर काम करने से पहले उसने संबंधित बिजली विभाग के कर्मचारियों और JEN से फोन पर शटडाउन देने को लेकर बात की थी। परिजनों का आरोप है कि JEN की ओर से 33 केवी लाइन का शटडाउन दिए जाने की जानकारी दी गई, जिसके बाद सुरेश कुमार लाइन ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया। इसी दौरान उसे 33 केवी लाइन से करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

  • FRT कर्मचारी को 33 केवी लाइन पर क्यों चढ़ाया?

परिजनों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरेश कुमार एफआरटी टीम में कार्यरत था, ऐसे में उसे 33 केवी लाइन पर काम करने के लिए क्यों भेजा गया? परिजनों का कहना है कि 33 केवी लाइन पर काम करना सरकारी लाइनमैन की जिम्मेदारी होती है, फिर एक एफआरटी कर्मचारी को इस जोखिम भरे काम में क्यों लगाया गया?

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस स्थान पर सुरेश कुमार को काम के लिए भेजा गया था, वह उसका निर्धारित कार्यक्षेत्र नहीं था। घटनास्थल पर कंटेली झाड़ियां होने और आम लोगों की आवाजाही नहीं होने के बावजूद उसे वहां काम पर क्यों लगाया गया? इन सभी सवालों को लेकर परिजनों ने संबंधित JEN की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

  • अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

करंट लगने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी सुरेश कुमार को सिणधरी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

  • मोर्चरी में डीप फ्रीजर नहीं, बर्फ की सिल्लियों पर रखा शव

घटना के करीब 48 घंटे बाद भी शव सिणधरी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। परिजनों का कहना है कि मोर्चरी में डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं होने के कारण शव को बर्फ की सिल्लियों पर रखना पड़ रहा है। लंबे समय तक शव रखे रहने से उसकी स्थिति भी खराब हो रही है। वहीं, मुआवजे, सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगों पर बिजली विभाग और परिजनों के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है।

  • धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी भी धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों की मांगों और पूरे मामले को लेकर चर्चा की।

परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस सहमति नहीं बनती और सुरेश कुमार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने की स्थिति में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शटडाउन दिए जाने की बात कही गई थी, तो 33 केवी लाइन में करंट कैसे आया? आखिर किसके निर्देश पर एफआरटी कर्मचारी को इस कार्य के लिए भेजा गया? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है