सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सक्रियता से कैम्प स्थल पर ही समस्या का समाधान

Feb 9, 2026 - 13:12
 0
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सक्रियता से कैम्प स्थल पर ही समस्या का समाधान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) गिरदावर सर्किल के हसनपुरमाफी में आयोजित ग्रामीण उत्थान सेवा शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ आमजन तक पहुँचाया गया। शिविर के दौरान पालनहार योजना की लाभार्थी सरिता के पुत्रों रोहन, नैतिक एवं चारू को योजना का लाभ दिलाने हेतु विभाग द्वारा विद्यालय से समन्वय स्थापित कर उनके अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी करवाए गए।
अध्ययनरत प्रमाण पत्र को ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन करवाया गया, जिसके उपरांत बीएसएसओ कार्यालय द्वारा प्रकरण का नवीनीकरण कर विगत माहों के बकाया बिलों के भुगतान हेतु तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। विभागीय समन्वय एवं तत्परता के परिणामस्वरूप लाभार्थी को पालनहार योजना का लाभ शिविर स्थल पर ही तुरंत प्रदान किया गया। ग्रामीण उत्थान सेवा शिविर में इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा शिविरों की उपयोगिता भी सिद्ध हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................