सरस डेयरी ने लॉन्च किया 10 रुपए का नया बेबी पैक, आम आदमी को मिलेगी राहत

Dec 11, 2025 - 14:40
 0
सरस डेयरी ने लॉन्च किया 10 रुपए का नया बेबी पैक, आम आदमी को मिलेगी राहत

खैरथल ( हीरालाल भूरानी) सरस डेयरी ने गुरुवार को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 रुपए में मिलने वाला छोटा दूध पैक लॉन्च किया। अब 200 मिलीलीटर ग्राम दूध मात्र 10 रुपए में उपलब्ध होगा, जिससे कम बजट में दूध की आवश्यकता पूरी करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि छोटे पैक की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई उपभोक्ता रोजाना कम मात्रा में दूध की जरूरत बताते थे, ऐसे में यह पैक उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। 
200 एमएल के ये नए पैकेट शुक्रवार तक अलवर शहर, आसपास के क्षेत्रों, सभी उपकेन्द्रों और एनसीआर तक पहुंचा दिए जाएंगे।  
डेयरी प्रबंधन को उम्मीद है कि यह नई पहल बाजार में सकारात्मक असर डालेगी और रोजमर्रा के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगी। अन्य ब्रांड जो 10 रुपए में 140 से 160 एम एल तक ही दूध उपलब्ध करवाते है वही सरस गुणवत्ता का पॉश्चराइज दूध ₹10 में 200 एम एल उपलब्ध करवाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है