नीलिमा गुप्ता के चौथे उपन्यास - 'गांधार नंदिनी' का विमोचन समारोह 08 मार्च को

Mar 4, 2026 - 17:54
 0
नीलिमा गुप्ता के चौथे उपन्यास - 'गांधार नंदिनी' का विमोचन समारोह 08 मार्च को

अलवर (कमलेश जैन)  अलवर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था - 'सृजक' एवं सामाजिक संस्था - आरसीएनजी. ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में देश की प्रतिष्ठित कथाकार नीलिमा गुप्ता के पौराणिक पात्र गांधारी  पर  केन्द्रित आत्मकथात्मक उपन्यास - 'गांधार नंदिनी' का विमोचन समारोह आगामी  08 मार्च ( रविवार  ) को पुराने दिल्ली रोड़ पर मूंगस्का स्थित पेट्रोल पम्प के पास चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित किया जाएगा । 
 सृजक संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने बताया कि नीलिमा गुप्ता के पौराणिक कथाओं पर आधारित - ''गांधार नंदिनी' के प्रकाशन से पूर्व तीन और प्रकाशित उपन्यास - 'मैं हूँ सीता' , 'मैं कृष्ण सखी' तथा  'मैं बाबा का कान्हा' तथा एक कहानी संग्रह - 'स्त्री विमर्श की ग्यारह कहानियाँ '  साहित्यिक - जगत में  प्रभावी उपस्थिति दर्ज़ कर चुके हैं । 
 इस पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता - वरिष्ठ साहित्यकार - प्रबोध कुमार गोविल करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में  वरिष्ठ साहित्यकार एवं जयपुर दूरदर्शन के पूर्व निदेशक - नंद भारद्वाज,  मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की संस्थापिका डॉ० बीना अग्रवाल,  विशिष्ट अतिथि के रूप में ख्यात कथाकार एवं प्रकाशक रमेश खत्री तथा वक्ता के रूप में युवा कवि एवं समीक्षक प्रेम शर्मा उपस्थित रहेंगे ।  कार्यक्रम में अलवर के प्राय: सभी युवा एवं वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी,  प्रबुद्धजन एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है