मुख्य सड़क किनारे दोनों पटरियों पर अस्थाई अतिक्रमण से लगता है प्रतिदिन जाम, आमजन परेशान

Mar 11, 2026 - 16:33
Mar 11, 2026 - 18:05
 0
मुख्य  सड़क किनारे दोनों पटरियों पर अस्थाई अतिक्रमण से लगता है प्रतिदिन जाम, आमजन परेशान

अलवर के रैणी उपखण्ड/पंचायत समिति मुख्यालय पर  रैणी कस्बे की मुख्य सड़क पर सरकारी अस्पताल व बालिका विद्यालय के पास प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम के कारण आमजन और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। 
सड़क के दोनों ओर अस्थाई अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मार्ग को संकरा बना दिया है , जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने और अतिक्रमण न हटवाए जाने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।
जाम के चलते आपातकालीन वाहनों और स्कूली बसों को निकलने में भारी कठिनाई होती है , जिससे समय की बर्बादी और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................