राजगढ़ के मालाखेडा गेट स्थित शीतला माता के मंदिर मे जागरण का हुआ आयोजन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) माता शीतला सेवा समिति द्वारा कस्बे के मालाखेडा गेट स्थित शीतला माता मन्दिर पर माता के जागरण कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
माता शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र दाधीच ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों ने माता शीतला एवं रामदरबार में पूजा अर्चना कर महाआरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम किया। कार्यक्रम में कलाकार भाई सुरजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा माता को रिझाने के लिए प्रस्तुतियों दी गई।
कार्यक्रम के संयोजक गिर्राज प्रजापत ने बताया की समिति के लोगों ने 108 घडो व पंचामृत से माता का जलाभिषेक किया। वहीं महिलाओं द्वारा राबडी पुआ पकोडी व अन्य व्यंजनो द्वारा भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर खेम सिंह आर्य, भूपेंद्र शर्मा, एन एल वर्मा, गौरव कसेरा, सुनिता प्रजापत, राहुल दीक्षित ,अजय यादव सहित सैंकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।