दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

Mar 12, 2026 - 17:53
 0
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी के भजेडा रोड पर गत देर रात्रि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रैणी अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ निवासी कालूराम सैनी और माचाड़ी निवासी बाबूलाल एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर बिवाई निवासी महेश जोगी सवार था, से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अलवर रेफर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................