कठूमर पंचायत समिति में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Mar 12, 2026 - 19:26
 0
कठूमर पंचायत समिति में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)  कठूमर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को विधायक रमेश खींची की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायको से ग्राम पंचायत में 5 वर्ष से अधिक निर्मित ग्रेवल सडकों के पुनः निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव, ग्राम पंचायत में नवीन ग्रेवल सडक निर्माण कार्य प्रस्ताव एवं ग्राम पंचायत में ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य के प्रस्ताव मांगे गए।
इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी वीसी रूम में ली गई। जिसमें योजनाओं एवं कार्य की समीक्षा करते हुए विधायक खींची ने शत प्रतिशत आवंटित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, हरवीर सरपंच, गुड्डू सरपंच, नंदलाल सरपंच, जोरमल सरपंच, प्रशांत सरपंच, सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................