श्रीराम कला मंच के पात्रों द्वारा उद्घाटन समारोह के पश्चात नारद मोह लीला का मंचन

Sep 20, 2025 - 13:17
 0
श्रीराम कला मंच के पात्रों द्वारा उद्घाटन समारोह के पश्चात नारद मोह लीला का  मंचन

नौगांवा,अलवर (छगन चेतिवाल)

नौगांवा नगरपालिका में शुक्रवार रात श्रीरामलीला के उद्घाटन समारोह के साथ 41वीं रामलीला का मंचन प्रारम्भ हुआ। श्रीरामकला मंच के तत्वाधान में होने वाली रामलीला का बस स्टैंड स्थित सनातन भवन के प्रांगण में अतिथियो के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पंडितों के द्वारा विधि विधान से गणपति एवं रामायण की पूजा अर्चना कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपाल सिंह छौंकर  गुरुग्राम तथा विशिष्ट अतिथि ऋतुराज गुर्जर, गगन आहूजा, गुलशन पटेल, राजीव सैनी प्रवेश गुर्जर, अमरजीत सिंह, मोहन सैनी, मूलचंद, मनोज जैन मौजूद रहे।
सभी अतिथियों का श्रीरामकला मंच द्वारा माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान के लोक कलाकारों की प्रस्तुति एवं अग्नि नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान अविनाश झाम, मदन गोपाल, कपिल अरोड़ा, नेमी जांगिड़, तुषार सोनी, तेजसिंह चौधरी, नवीन भारद्वाज, रामकिशोर सैनी, स्योसिंह , विक्रांत कालरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों महिला पुरुष अब बच्चे पहुंचे। पहले दिन नारद मोह लीला का भव्य मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मंचन के दौरान संवाद, गीत-संगीत और कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को ऐसा आभास कराया मानो स्वयं देवता धरती पर अवतरित होकर लीलाओं का प्रदर्शन कर रहे हों।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................