घरेलू गैस की जिले में पर्याप्त उपलब्धता; कालाबाजारी, अनावश्यक भण्डारण पर होगी कार्यवाही, दल गठित

Mar 12, 2026 - 19:32
 0
घरेलू गैस की जिले में पर्याप्त उपलब्धता; कालाबाजारी, अनावश्यक भण्डारण पर होगी कार्यवाही, दल गठित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में वर्तमान में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी रोकने एवं विशेष प्रवर्तन जॉच हेतु आवश्यक कदम उठाए गए हैं। आम उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आने दी जायेगी। पारदर्शिता के लिए जिले की समस्त गैस एजेन्सियों पर स्टॉक, आपूर्ति एवं बुकिंग के सम्बन्ध में नियमित सूचना ली जा रही है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा प्रेस-वार्ता कर जिले के सभी उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया गया है कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है एवं सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के उपरान्त घरेलू गैस सिलैण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं द्वारा किसी आशंकावश पैनिक बुकिंग एवं अनावश्यक भण्डारण नहीं किया जावे। उन्होंने बताया कि सिलैण्डरों की आपूर्ति 25 दिन बाद बुकिंग कराए जाने पर सुनिश्चित की जा रही है तथा घरेलू गैस की डिलीवरी ऑथेन्टिकेशन कोड के माध्यम से डोर स्टेप डिलीवरी के तहत उपभोक्ताओं के घर पर किए जाने हेतु सभी गैस एजेन्सियों को निर्देशित कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को डिलीवरी ऑथेन्टिकेशन कोड रिफिल लेने के 25 दिन उपरान्त उनके मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होगा, जिसको सम्बन्धित गैस एजेन्सी को देने के उपरान्त ही गैस सिलैण्डर की डिलीवर होगी। उन्होंने बताया कि अतः जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी ऑथेन्टिकेशन कोड का मैसेज नही आया है वे अनावश्यक रूप से गैस एजेन्सी पर भीड़ एकत्रित न करे। जिले में वर्तमान में घरेलू गैस की वर्तमान स्टॉक की उपलब्धता एवं नियमित खपत के सन्दर्भ में उपलब्धता संतोषजनक होने के तथ्य को सुनिश्चित किया गया है। 
जिला कलक्टर ने बताया कि गैस की आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने हेतु विशेष प्रवर्तन दल का गठित कर दिया गया है जिसके द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति, वितरण, कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण आदि पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने की स्थिति में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दल द्वारा जॉच कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर घरेलू गैस के समस्याओं के सम्बन्ध में राज्य उपभोक्ता हैल्पलाइन न० 14435 प्रारम्भ किया गया है। जिला स्तर पर भी उपभोक्ताओं की सुविधाओं हेतु एवं परिवादों के त्वरित समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम गठित किया गया है जिसका हैल्पलाइन नम्बर 05644-220320 है। 
गैस ऐजेंसी का किया आकस्मिक निरीक्षण-
जिला कलक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने बृज गैस एजेन्सी, सारस चौराहा, भरतपुर का निरीक्षण कर क्षेत्र में वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई है। जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलैण्डरों की आपूर्ति सामान्य है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................