रारह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ का स्वागत, ग्राम विकास की सराहना
भरतपुर( विष्णु मित्तल) आदर्श ग्राम पंचायत रारह के मिनी सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय मदनलाल राठौड़ के भरतपुर आगमन पर सरपंच श्रीमती कुसुम सिंह एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मोहन रारह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों द्वारा उनका उत्साह और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब और किसान के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गांवों के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दयमा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा। पूर्व लोकसभा सांसद रंजीता कोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से गांव, गरीब और किसान के हित में कार्य करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरपंच श्रीमती कुसुम सिंह ने अपने उद्बोधन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्राम पंचायत रारह में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने ग्राम पंचायत रारह में हुए विकास कार्यों का अवलोकन कर उनकी सराहना की तथा अपनी राज्यसभा सांसद निधि से ग्राम पंचायत रारह में विकास कार्यों के लिए अनुशंसा करने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल गुप्ता, पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजू कटारा, पूर्व प्रधान व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बुढ़वार, जिला प्रवक्ता अनुराग तमरौली, सुनील सहनावली, उप सरपंच राजू माना नगला, सोनू शर्मा, आकाश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू पंडित, सुरेश सेठ, पंच दिलीप सिंह, राजपाल, बदन सिंह, मोहन सिंह, नेत्रपाल,रमेश तिवारी, गुड्डा, ओंकार भगत, पीतम सिंह, कप्तान सिंह, अनिल खण्डेलवाल, अर्जुन,सुन्दर सिंह, खैमचंद,रामवीर परमार, जगवीर सिंह, गोला सिंह, अजीत सिंह, संतोकी, रोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। अंत में समस्त ग्राम पंचायत रारह वासियों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।