समृद्ध भारत अभियान में पुलिस प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

Mar 14, 2026 - 19:24
 0
समृद्ध भारत अभियान में पुलिस प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

भरतपुर, (विष्णु मित्तल)  पुलिस प्रशिक्षण स्कूल, भरतपुर के रिक्रूट कांस्टेबल बैच (2025–26) के लगभग 260 पुलिस प्रशिक्षणार्थियों का शनिवार को डीग जिले के कुम्हेर कस्बे में समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत संचालित सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों का अवलोकन करने हेतु फील्ड विजिट आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम थाना कुम्हेर के सीआई जितेंद्र सिंह के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षणार्थियों ने समृद्ध भारत अभियान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर समृद्ध भारत अभियान के स्टेट हेड पुनीत गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्था की स्थापना, उद्देश्यों तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, डिजिटल शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा और अवसर पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाना है।

फील्ड विजिट के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को “बेटी की लाइब्रेरी” तथा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र का भी अवलोकन कराया गया। यहां बच्चों के लिए संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पोषण कार्यक्रमों तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही संस्था द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई एवं अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया। 

कुम्हेर थाना प्रभारी सीआई जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास और जागरूकता से जुड़े प्रयासों में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है तथा इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों को समाज के जमीनी कार्यों को समझने का अवसर मिलता है।

दल प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान इस प्रकार की फील्ड विजिट से पुलिस प्रशिक्षणार्थियों को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने और सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर मिलता है। इससे पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय विकसित होता है।


कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास के लिए पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने समृद्ध भारत अभियान द्वारा शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर अनिल गर्ग, विष्णु मित्तल,योगेश शुक्ला, मेघा गर्ग, मोनू सैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................