राजस्थान दिवस के अवसर पर फलोदी में 'रन फॉर विकसित राजस्थान' दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, स्काउट्स, पुलिस जवानों और आमजन ने भाग लिया। एसडीम ने भी लिया भाग सुबह नगर परिषद परिसर में सभी प्रतिभागी एकत्रित हुए। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) एवं नगर परिषद प्रशासक पूजा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। एसडीएम चौधरी भी इस दौड़ में शामिल हुईं। प्रतिभागी नगर परिषद परिसर से दौड़ते हुए मेजर शैतान सिंह स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम पहुंचकर दौड़ का समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य 'विकसित राजस्थान' के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रविवार दोपहर 'राजस्थान को जानें' डिजिटल क्विज राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार दोपहर 'राजस्थान को जानें' डिजिटल क्विज, निबंध, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, फलोदी जिले के चयनित 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) सोनामुखी के उत्सव प्रदर्शनी से संबंधित गतिविधि के तहत एक बायर-सेलर मीट का आयोजन नगर परिषद के टाउन हॉल में किया जाएगा।