खेरली में वैश्य महासभा के तत्वाधान में मनाया हिंदू नवसंवतसर व वैश्य दिवस

Mar 19, 2026 - 20:08
 0
खेरली में वैश्य महासभा के तत्वाधान में मनाया हिंदू नवसंवतसर व वैश्य दिवस

खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे के अग्रवाल भवन में गुरूवार को वैश्य महासभा खेरली के तत्वाधान में वैश्य दिवस व हिंदू नवसम्वतसर 2083 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक भगवान सहाय गर्ग व अध्यक्षता सुरेंद्र गोयल जिला उपाध्यक्ष प्रभारी अलवर रहे।
इस दौरान वैश्य दिवस के अवसर पर नरेंद्र जैन सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में वैश्य दिवस पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाल। साथ ही गौरव खंडेलवाल महामंत्री युवा वैश्य समाज ने कविताओं से सम्मोहित किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र मित्तल अध्यक्ष वैश्य महासभा द्वारा आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में महिला वैश्य महासभा अध्यक्ष मोनिका मोदी, महामंत्री सुषमा दुसाद,  रेखा गुप्ता, सीमा भूसर, एवं राजेंद्र बिंदा, हक्म गर्ग, रामविलास मंगल, धीरज जैन, जितेंद्र एडवोकेट, अमरनाथ गर्ग, राधेश्याम मोदी, विनोद गोयल, राजेश खंडेलवाल एडवोकेट एवं  खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष गोकुल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष तारेश लोहिया सहित काफी संख्या में महिला मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन वैश्य  महासभा खेरली के महामंत्री शशिकांत बंसल ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................