कल्याणपुरा में अचानक 11 केवी का तार टूट जाने से घर के आगे बंधी एक गाय एवं बछड़े की हुई मौत

Mar 19, 2026 - 20:11
 0
कल्याणपुरा में अचानक 11 केवी का तार टूट जाने से घर के आगे बंधी एक गाय एवं बछड़े की हुई मौत

अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की भजेड़ा पंचायत के गांव कल्याणपुरा में गुरुवार को सुबह अचानक से घर के उपर से जा रहा 11 केवी बिजली का तार टूट गया और इस बिजली दुर्घटना में सुनील पुत्र रामकिशोर के घर के आगे बंधी हुई अपनी एक गाय एवं बछड़े की करंट लगने से तुरन्त ही मौत हो गई तथा एक लड़के को भी करंट लगने की बात सामने आई।
इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीण ओमप्रकाश मीना ने मीडिया को दी तो मीडिया के द्वारा रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा को दी गई तो तहसीलदार मेहरा ने बिना देर किए तुरन्त ही घटनास्थल पर स्थानीय हल्का पटवारी कर्म चन्द मीना को भेजकर मौका रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित किसान के हुए नुकसान की भरपाई कराने बाबत मुआवजा के लिए सरकार को लिखा गया है।
स्थानीय हल्का पटवारी कर्म चन्द मीना ने मृत गाय एवं बछड़े की कीमत लगभग 80 हजार रुपए का आंकलन कर रैणी तहसीलदार को रिपोर्ट भेज दी है।

  • स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के लगाए है अति गम्भीर आरोप

मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने बिजली विभाग पर आरोप लगाए कि स्थानीय लाइनमैन ने प्राइवेट आदमी मिनी लाइनमैन बना रखे हैं जो बिजली के तार लगाने के भी पैसे लिए जाते हैं और यदि कोई उनको पैसे नहीं देते हैं तो बिजली तार को ठीक नहीं किया जाता है।

अकबर सिंह , बिजली विभाग रैणी एईएन का कहना है कि - गिलहरी एक ऐसा जानवर है जो बिजली के खम्भे पर चढ़ जाती है और इसकी अधिक लम्बाई होने के कारण तार एवं खंभे के चिपक जाती है जिससे तार में आग लग जाती है जिससे तार जलकर नीचे गिर जाता है इसलिए ऐसे हादसों में हम भी कुछ भी नहीं कर सकते हैं और ये हादसे कही पर भी कभी भी हो सकते हैं तथा मीडिया को यह भी बताया कि आमजन को भी समझना चाहिए कि बिजली की लाईन के नीचे कभी भी घर नहीं बनाना चाहिए तथा बिजली खंभों से अपने पशुओं को दुर ही बांधना चाहिए  -- 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................