भनोखर में नई शुरुआत: ‘निर्मल जल 2.0’ से 15 गाँवों तक पहुँचेगा शुद्ध पानी”

इस परियोजना से भनोखर क्षेत्र के 10 से 15 गाँवों के सैकड़ों परिवारों तक पहुचेगा शुद्ध जल

Oct 1, 2025 - 13:11
Oct 1, 2025 - 13:32
 0
भनोखर में नई शुरुआत: ‘निर्मल जल 2.0’ से 15 गाँवों तक पहुँचेगा शुद्ध पानी”

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के भनोखर गाँव में निर्मल जल 2.0 परियोजना’ के तहत आरओ यूवी शुद्ध पेयजल संयंत्र का उद्घाटन बाबूलाल मीणा, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर कमलों से साकार हुआ। 
इस कार्यक्रम में मीनाक्षी मीणा, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, अलवर एवं अली बैग, टीम लीड, नैबफाउंडेशन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह परियोजना बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहयोग तथा नैबफाउंडेशन के सह-वित्तपोषण से साकार हुई है। 
इस मौके पर अतिथियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छ जल के महत्व, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली और दैनिक स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उनका कहना था कि शुद्ध पानी से परिवारों का स्वास्थ्य मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ियाँ भी सुरक्षित रहेंगी। यह परियोजना भनोखर सहित आसपास के 10 से 15 गाँवों के सैकड़ों परिवारों तक शुद्ध जल पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस महत्वपूर्ण कार्य को धीरेंद्र सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कठूमर मस्टर्ड प्रोड्यूसर कंपनी और उनकी टीम ने विशेष प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिला प्रतिनिधि और एफपीओ सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का हृदय से स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................