युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर दास पुत्र फूल सिंह निवासी जगत कॉलोनी डाडोली, थाना उद्योग नगर के रूप में हुई है।
उद्योग नगर थाने के एएसआई महेश चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर दास पिछले काफी समय से मानसिक रूप से डिप्रेशन में था और उसका इलाज भी चल रहा था।अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया। हालांकि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


