लायन्स क्लब भरतपुर बृज द्वारा छात्राओं को पुरस्कार एवं स्कूल को वाटर कूलर
भरतपुर (विष्णु मित्तल) एसवीके गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में एक सप्ताह से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन्स क्लब भरतपुर बृज के संस्थापक अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन रामकुमार गुप्ता द्वारा सभी 60 बच्चों को व प्रेरक शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा कहा की लायंस क्लब भी गरीब मानवता की सेवा करने का एक माध्यम है और हमेशा सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है
कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती को मुख्य अतिथि रामकुमार गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्य बबीता चौधरी, क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सतीश मित्तल एवं राकेश मित्तल के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया
इसके उपरांत स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम कि संयोजक रेनू शर्मा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूरे सप्ताह के कार्यक्रमों का व्योरा प्रस्तुत किया
स्कूल प्रधानाचार्य बबीता चौधरी ने क्लब की ओर से किए गए पुरस्कार वितरण के लिए आभार व्यक्त किया तथा स्कूल में छात्राओं के लिए ठंडे पानी हेतु एक वाटर कूलर का क्लब से आग्रह किया जिसे लायन्स क्लब भरतपुर बृज ने शीघ्र लगवाने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, उपस्थित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का भी क्लब की ओर से पटका पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में लायन योगेश गोयल, मुकुल गोयल, शरद बंसल, विपिन गर्ग, राजेश्वर सिंह, योगेंद्र शर्मा, मनोज जी गोयल, हेमलता अग्रवाल उपस्थित रहे कार्यक्रम का शानदार संचालन अध्यापिका श्रीमती अर्चना बंसल ने किया