चाणौद गांव में तखतगढ गैस सर्विस द्वारा घरेलू गैस की सप्लाई दी गई
तखतगढ़ (बरकत खान) चाणौद गांव में शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर वितरण के दौरान शांति पूर्व के साथ में वितरण हुआ मैनेजर दलपत सिंह ने बताया की omc के निर्देश अनुसार 17 मार्च तक की बुकिंग और dac वाले ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध करवाया उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया की सभी गांवों में बुकिंग और ग्राहको की संख्या के अनुपात में सप्लाई की जा रही है अजमेर प्लांट लगातार लोड निकलने से काफी राहत मिली है उन्होंने ग्राहकों से सप्लाई के समय डायरी और ओटीपी नंबर अपने अपने कर्मचारी को बताएं जिससे ज्यादा सुविधाजनक तरीके से सप्लाई की जा सके।
उन्होंने डिलीवरी स्टाफ तेजसिंह,कुलदीप चुंडावत, महिपाल भील, हिम्मत दमामी, के साथ सहयोग और शालीनता से व्यवहार करने की अपील की पुलिस चौकी प्रभारी जसाराम चौधरी व समस्त स्टाफ पुलिस कर्मी ने लाईन में खड़े करके एक एक को गैस सिलेंडर करवाया इसके बाद पुलिस की निगरानी में व्यवस्थित रूप से गैस सिलेंडर का वितरण किया चाणौद चोकी प्रभारी जसाराम चौधरी व पुलिस कांस्टेबल गणपत सिंह राजपुरोहित ,नेमाराम चौधरी, का बड़ा सहयोग रहा यह जानकारी भरत गेहलोत कोसेलाव ने दी