बिहार दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, पूर्वांचल जन चेतना समिति का सराहनीय आयोजन

Mar 22, 2026 - 21:12
 0
बिहार दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, पूर्वांचल जन चेतना समिति का सराहनीय आयोजन

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) बिहार दिवस के अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति(ट्रस्ट) द्वारा एक भव्य एवं जनहितकारी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे ने फीता काटकर किया, वहीं फिल्मी कलाकार राजू जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष  (ट्रस्टी) रजनीश वर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति की सक्रिय सदस्य अनुराधा झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं था, बल्कि पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मंच देकर उनका सम्मान करना भी प्रमुख रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पूर्वांचल की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं देते हुए सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें सामान्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, न्यूरोलॉजी , दंत, आर्थोपेडिक ई एन टी सहित अन्य जनरल आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया, वहीं चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूर्वांचल जन चेतना समिति के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रशंसा की जा रही है, जिसने बिहार दिवस को सार्थक बनाते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन सत्र में बॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे, राजस्थान के एक्टर राज जांगिड़, युटुबर अनोखी राजस्थानी युटुबर हंसराज कटारिया नगर निगम के अधिशासी अभियंता अखी राम भीलवाड़ा ग्रुप के एचडी रजनीश वर्मा इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान किए जाने के साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................