24 घंटे में भीलवाड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार: 227 किलो डोडा चूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Mar 22, 2026 - 21:10
 0
24 घंटे में भीलवाड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार: 227 किलो डोडा चूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बिजौलिया ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे में पांच अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया। इन कार्रवाइयों में कुल 227 किलो 320 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 5 लग्जरी कारों को भी जब्त किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों—मोहनलाल जाट निवासी जयपुर ग्रामीण और जीतराम बैरवा निवासी अजमेर—को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ मामलों में आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और वृत्ताधिकारी बाबूलाल विष्णोई के सुपरविजन में थानाधिकारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए यह बड़ी सफलता अर्जित की।
पहली कार्रवाई 21 मार्च को एनएच-27 पर नाकाबंदी के दौरान की गई, जहां एक संदिग्ध पोलो कार से 45.640 किलो डोडा चूरा बरामद कर चालक मोहनलाल को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन शाम को कास्या क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई में फ्रोंक्स कार से 43.740 किलो डोडा चूरा जब्त कर जीतराम बैरवा को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद 22 मार्च को छोटी बिजौलिया में एक क्षतिग्रस्त आई20 कार से 46.440 किलो, सलावटिया गांव में खड़ी वेन्यू कार से 46.050 किलो तथा एक अन्य इग्निस कार से 45.450 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। इन मामलों में वाहन तो जब्त कर लिए गए, लेकिन आरोपी मौके से फरार मिले।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में थाना बिजौलिया की टीम के कई अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................