गोविंदगढ़ में भारत गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप: 15 दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे ग्रामीण, कालाबाजरी के लगाए आरोप

Mar 22, 2026 - 21:30
 0
गोविंदगढ़ में भारत गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप: 15 दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे ग्रामीण, कालाबाजरी के लगाए आरोप

अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में भारत गैस सिलेंडर की आपूर्ति पिछले 15 दिनों से ठप है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है और उन्हें खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

  • गैस सिलेंडर न मिलने से ग्रामीणों में गुस्सा

ग्रामीणों का आरोप है कि शहरी इलाकों में गैस की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। स्थानीय निवासी पदम चंद ने बताया कि गोविंदगढ़ हाईस्कूल में आखिरी बार 7 मार्च को गैस की गाड़ी आई थी, जिसके बाद से आपूर्ति बंद है।

  • भारत गैस के सिलंडरों नहीं हो रही सप्लाई

क्षेत्र में इंडियन गैस के सिलेंडर नियमित रूप से मिल रहे हैं, जबकि भारत गैस के हजारों उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार को बड़ी संख्या में लोग खाली सिलेंडर लेकर वितरण केंद्र पहुंचे थे, लेकिन गाड़ी न आने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

  • ग्रामीणों ने कालाबाजारी के आरोप लगाए

ग्रामीणों ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- एजेंसी संचालक 45 दिन से पहले आपूर्ति न होने की बात कह रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में अवैध एलपीजी रिफिलिंग और कालाबाजारी भी जारी है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि एजेंसी के पास स्टॉक नहीं है तो कालाबाजारी करने वालों को सिलेंडर कहां से मिल रहे हैं।

रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारी शालू कंवर से जब 15 दिनों से आपूर्ति ठप होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने क्षेत्र में भारत गैस कनेक्शनों की संख्या के बारे में सवाल किया। प्रशासन द्वारा सभी जानकारी रखने के दावे के बावजूद यह स्थिति सामने आई है।

  • विभाग की अधिकारी ने समाधान का दिया आश्वासन

शालू कंवर ने भारत गैस की आपूर्ति पर बताया कि प्रसन्ना गैस एजेंसी से फिलहाल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गोविंदगढ़ और मालाखेड़ा दोनों क्षेत्रों की एजेंसियां उन्हीं के पास हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रसन्ना एजेंसी से बात की जाएगी और अगर उनके पास कनेक्शन बहुत ज्यादा हैं तो गाड़ी भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................