चौमू में बनेगा बावलिया बाबा का भव्य मंदिर,श्रद्धालुओं में उत्साह
उदयपुरवाटी / बुगाला (सुमेर सिंह राव ) शेखावाटी के जाने माने संत पं गणेश नारायण बावलिया बाबा का चोमूं क्षेत्र में भी एक भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया। इस दौरान बताया गया कि मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा, ताकि यह क्षेत्र के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन सके।
बावलिया बाबा के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है और दूर-दूर से भक्त उनके दर्शनों के लिए आते हैं। चिड़ावा, बुगालाधाम,घोडीवारा, अजीतगढ़,नवलगढ़, बांसा,मुंबई, हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर बाबा से जुड़ी धार्मिक गतिविधियां लगातार आयोजित होती रही हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पानी एवं अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। मंदिर निर्माण को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है और सभी लोग इसे जल्द पूरा होते देखने को उत्सुक हैं।