जिले में एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 27 जगह छापेमारी132 सिलेंडर व उपकरण जब्त

Mar 29, 2026 - 20:25
 0
जिले में एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 27 जगह छापेमारी132 सिलेंडर व उपकरण जब्त

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 27 स्थानों पर छापेमारी कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

  • प्रमुख कार्रवाई और जब्ती:

जिला रसद अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सघन जांच अभियान में अब तक कुल 132 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीनें और अवैध कार्य में प्रयुक्त अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कुल 27 प्रकरण तैयार कर जिला कलेक्टर न्यायालय में धारा 6A के तहत भेजे गए हैं। एक गंभीर मामले में पुलिस थाने में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज करवाई गई है।

  • अवैध पंप पर कार्रवाई:

इसी अभियान के क्रम में भदालीखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक ऑटो एलपीजी पंप को प्रशासन ने सील कर दिया है। पंप की सभी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

  • प्रशासन की चेतावनी:

जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली अवैध रिफिलिंग, गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त निगरानी और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................