सैनी धर्मशाला खेरली में सैनी समाज की बैठक आयोजित, परसोत्तम सैनी बने नए अध्यक्ष
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे की सैनी धर्मशाला में सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष मोहरसिंह सैनी ने की।
इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में करनसिंह पुष्प सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं हीरालाल सैनी सेवानिवृत्त डीईईओ मौजूद रहे।
निर्वाचन अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से सैनी समाज के नए अध्यक्ष के रूप में परसोत्तम सैनी डोरोली को निर्विरोध मनोनीत किया गया। उनके नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष परसोत्तम सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, एकता और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं को समाज से जोड़ने एवं शिक्षा व सामाजिक सुधार के क्षेत्र में विशेष पहल करने का भरोसा दिलाया।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुरारीलाल (पार्षद), नैमी, गुलाब, मानक, मुकेश सरपंच सुरेशचंद सैनी, भगवानसिंह आडतिया, राधे पूर्व अध्यक्ष, पीतम, डॉ. मुकेश आर्य, डॉ रामेश्वरदयाल, भजनलाल, विष्णु, प्रेमचंद, धर्मपाल, महेन्द्र, नटवर अध्यक्ष, नानगराम सैनी, परसुराम आडतिया, उमेदी सरपंच, प्रेमचंद, कमलेश, शैलेश समूची, प्रकाश सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।