पापड़ा में बालाजी महाराज के मंदिर प्रांगण में हुआ विशाल भजन संध्या का आयोजन; महिला एवं पुरुष पहलवानों ने कुश्ती दंगल में दिखाए दांव पेंच

Apr 3, 2026 - 17:15
 0
पापड़ा में बालाजी महाराज के मंदिर प्रांगण में हुआ विशाल भजन संध्या का आयोजन; महिला एवं पुरुष पहलवानों ने कुश्ती दंगल में दिखाए दांव पेंच

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पापड़ा गांव में गुरुवार को बालाजी महाराज के मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया l भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक्कारों ने रात भर भजनों की रसगंगा प्रवाहित कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया l शुक्रवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया l कुश्ती दंगल में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने दाव पेंच दिखाएं l नेतराम जयरामपुरा ने 11000 रुपयो की कुश्ती जीती l

अंतिम कुश्ती छगन खटूंद्रा व धर्मवीर पहरा के बीच बराबरी पर रही l मेला कमेटी द्वारा पहलवानों व पत्रकारों का भी सम्मान किया गया l मेला कमेटी की तरफ से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का भी सम्मान किया गया l शेखावाटी परंपरा के अनुसार समाजसेवी मदनलाल भावरिया का भी चुनरी का साफा पहनाकर सम्मान किया गया l अजय भालोठिया का भी मेला कमेटी द्वारा सम्मान किया गया l मेला कमेटी की तरफ से सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया l इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, समाजसेवी मदनलाल भावरिया, राजेंद्र यादव सरपंच प्रतिनिधि पापड़ा , शेर सिंह बड़सरा, रामदेव बड़सरा, मोहर सिंह बड़सरा, रामप्रसाद यादव, राजपाल बड़सरा पूर्व सरपंच, नागरमल सैनी ,पूरणमल सैनी, कोच मंगेज सिंह, रामावतार डांगी कोच, विकास कुमार छावनी कोच, सहित गांव के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................