राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर में मेधावी छात्राओं के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन

Apr 4, 2026 - 15:42
 0
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर में मेधावी छात्राओं के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन

वैर (भरतपुर) कोशलेन्द्र दत्तात्रेय : स्थानीय विद्यालय में आज बोर्ड परीक्षाओं (10/12वीं)में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं (टॉपर्स) के उत्साहवर्धन हेतु एक भव्य 'सम्मान रैली' निकाली गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाना और अन्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। रैली को विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से शुरू होकर यह रैली मुख्य बाजार, बाबा मनोहरदासजी के मंदिर और कस्वा के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। रैली में छात्राएं बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाती नजर आईं। टॉपर्स छात्राओं का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे बालिकाओं का मनोबल सातवें आसमान पर रहा।

इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका अग्रवाल ने कहा: "हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यह रैली न केवल इन मेधावी छात्राओं का सम्मान है, बल्कि समाज के लिए एक संदेश है कि यदि बेटियों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं।" अक्सर लोगों के मन में यह धारणा होती है कि बेहतर शिक्षा केवल निजी स्कूलों में मिलती है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि हमारे सरकारी विद्यालय आज किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। हम यहाँ केवल अक्षर ज्ञान नहीं देते, बल्कि हम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते हैं—चाहे वह खेल हो, कला हो या विज्ञान। "शिक्षा की जड़ें कड़वी हो सकती हैं, लेकिन इसका फल बहुत मीठा होता है।"
मैं आप सभी अभिभावकों को आमंत्रित करती हूँ कि आइए, अपने बच्चों का नामांकन हमारे विद्यालय में कराएं और उन्हें एक सुरक्षित, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण प्रदान करने में हमारा सहयोग करें। 

कार्यक्रम का समापन:- रैली के विद्यालय वापस पहुँचने पर सभी टॉपर्स को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ, एसएमसी (SMC) सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................