लोहार्गल में अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 9 बकरियों को बनाया शिकार
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) चिराना के निकटवर्ती ग्राम लोहार्गल में ज्ञान बाय के पास नंदू सिंह पुत्र मांगु सिंह के घर पर बाड़े में बंधीं 9 बकरियों को रविवार कि रात में किसी अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर मार दिया। नंदु सिंह के घर कुल 9 बकरी ही थी अज्ञात जानवर ने सभी को मार दिया । सुचना पर वन विभाग रेंजर सुरेन्द्र सिंह, पटवारी अल्ताफ मौक़े पर पहुंच कर मौक़ा मुआयना कर रिपोर्ट तैयार किया। पशु चिकित्साक बलदेव चौहान ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इसी क्षैत्र में दो बघेरे ग्रामीणों के द्वारा देखें गये थे । ग्रामीणों का मानना है कि शाय़द बघेरे ने हमला किया होगा हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

