महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में निकाली रैली

Apr 28, 2026 - 19:56
 0
महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में निकाली रैली

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भाजपा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के समर्थन में कांग्रेस व अन्य दलों के विरोध को लेकर मंगलवार को चंदो बाई धर्मशाला से रैली निकाली गई। 
रैली चंदो बाई धर्मशाला से शुरू होकर सराय बाजार,गोल सर्कल चौपड़ बाजार होते हुए पंडित भवानी सहाय चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। 
महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की महामंत्री प्रीति विजय ने बताया की कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि यह समय नारी शक्ति के एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का है। उन्होंने महिलाओं से बड़ी संख्या में आगे आकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
इसके अलावा,प्रीती शर्मा नीरज शर्मा,सीमा मीना ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बिल को पास न होने देने में उनकी भूमिका रही है तथा महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने वाले इस महत्वपूर्ण बिल को जानबूझकर रोका गया। इस अवसर पर सैंकडो महिलाएं मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................