भरतपुर में ‘ग्राम रथ अभियान’ का असर: वैर में सोनू को मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, तो जघीना में मांगीलाल को मिला मालिकाना हक

Apr 30, 2026 - 20:54
 0
भरतपुर में ‘ग्राम रथ अभियान’ का असर: वैर में सोनू को मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, तो जघीना में मांगीलाल को मिला मालिकाना हक

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने के लिए संचालित एलईडी मोबाइल वैन 'ग्राम रथ अभियान' भरतपुर जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है। गुरुवार को वैर की जीवद और सेवर की जघीना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में दो बड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर लाभार्थियों को बड़ी राहत दी गई।

  • 1. वैर: महीनों का इंतजार मिनटों में खत्म, सोनू को मिला पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायत जीवद निवासी सोनू पुत्र मदनमोहन अपने पिता (निधन 4 जनवरी 2026) का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। ग्राम रथ शिविर में सोनू ने अपनी पीड़ा उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा को बताई। एसडीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल दस्तावेजों की जांच करवाई और मौके पर ही प्रमाण पत्र तैयार करवाकर सोनू को सौंपा। सोनू ने कहा कि "अब मेरे रुके हुए सरकारी काम समय पर पूरे हो सकेंगे।"

  • 2. सेवर: मांगीलाल को मिला मालिकाना हक, अब मिलेगा बैंक ऋण

जघीना निवासी मांगीलाल को अपने घर का स्वामित्व पट्टा न होने के कारण बैंक से ऋण लेने में बाधा आ रही थी। गुरुवार को जघीना में आयोजित ग्राम रथ शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने मांगीलाल की समस्या सुनी। एसडीएम के निर्देश पर मौके पर ही स्वामित्व योजना के तहत आवेदन करवाकर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण की गईं और मांगीलाल को पट्टा सुपुर्द किया गया। मालिकाना हक मिलने पर मांगीलाल ने इसे अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बताया।

  • घर-घर पहुँच रही सुशासन की गूंज

ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से कृषक, पशुपालक एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से ग्रामीणों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। लाभार्थियों ने इस सार्थक पहल के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................