सैनिक कॉलेज बांदीकुई में स्वीप टीम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, 9 सितंबर को शत-प्रतिशत मतदान की अपील

Aug 29, 2026 - 20:12
 0
सैनिक कॉलेज बांदीकुई में स्वीप टीम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, 9 सितंबर को शत-प्रतिशत मतदान की अपील

बांदीकुई (अर्नव खंडेलवाल) उपखंड अधिकारी (SDM) एवं रिटर्निंग अधिकारी बांदीकुई के निर्देशानुसार शनिवार को स्वीप टीम बांदीकुई द्वारा सैनिक कॉलेज बांदीकुई में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप समन्वयक महेश बनापुरिया ने अपनी प्रेरणादायक गीत माला—"उठ जाग अपनी शक्ति को पहचान ओ मतदाता", "वोट डाला चालां" तथा "मत की महिमा बड़ी निराली" के माध्यम से उपस्थित युवाओं और आमजन को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी ने सभी से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने की अपील की। वहीं सैनी ए.वी.एम. के प्रधानाचार्य रामकरण सैनी ने उपस्थित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने परिवार, आसपास और गली-मोहल्ले में जागरूकता फैलाएं, ताकि आगामी 9 सितंबर 2026 को अधिक से अधिक मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को निष्पक्ष और अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................