शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वैर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित; आर्यन नगायच ने 99.50% अंकों के साथ राजस्थान में लहराया परचम

May 1, 2026 - 19:24
 0
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वैर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित; आर्यन नगायच ने 99.50% अंकों के साथ राजस्थान में लहराया परचम

जयपुर/वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अखिल भारतीय विद्या भारती संस्थान, जयपुर द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित क्षेत्र स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, वैर के विद्यार्थियों और प्रधानाचार्य का दबदबा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द कुमार महंत ने मेधावियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

 विद्यालय के छात्र आर्यन नगायच ने सत्र 2025-26 की राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99.50% अंक प्राप्त कर असाधारण सफलता हासिल की है। आर्यन ने प्रांतीय मेरिट में तीसरा और विद्या भारती की मेरिट सूची में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर वैर कस्बे का नाम गौरवान्वित किया है।

: समारोह में आर्यन के साथ-साथ उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली हर्षिता बिंदल (98.50%) और आदित्य धाकड़ (98.33%) को भी उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस सफलता में कुशल मार्गदर्शन के लिए प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद शर्मा को भी शिक्षा मंत्री द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और वैर क्षेत्र के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभावान छात्र ही विकसित भारत की नींव रखेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने इसे कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................