किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे लाभान्वित करने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर 23, 24, 25 व 31 जनवरी, 1, 5, 6, 7, 8 एवं 9 फरवरी को आयोजित होंगे। शिविरों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि एक दिवसीय ग्रामोत्थान शिविर जिले के समस्त भू-अभिलेख वृत्त मुख्यालयों पर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आयोजित किये जायेगें। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को उपखण्ड भरतपुर मे गिरदावर सर्कल बहनेरा पर, नदबई में बरौलीछार में, भुसावर में बल्लभगढ़, वैर में हलैना में, बयाना में बिडयारी में, रूपवास में दाहिनागांव में तथा उच्चैन में पिचूना में शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को उपखण्ड भरतपुर में धौरमुई, नदबई में कटारा, भुसावर में राउमावि निठार, वैर में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, बयाना में पंचायत समिति सभागार, रूपवास में खानुआं पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को उपखण्ड भरतपुर में महुआ में, नदबई में पिपरऊ, भुसावर में कार्यालय पंचायत समिति कार्यालय, वैर में जगजीवनपुर, बयाना में ब्रह्मवाद, रूपवास में महलपुरचूरा पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया 31 जनवरी को उपखण्ड भरतपुर के में अघापुर, नदबई में खेड़ी देवीसिंह, भुसावर में शहीद वीरेन्द्र कुमार राउमावि इटामड़ा, बयाना में समोगर, रूपवास में रूदावल पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर में हथैनी, भुसावर में कार्यालय सहायक अभियंता जेवीवीएनएल छोकरवाडा, वैर में समराया, बयाना में थानाडांग, रूपवास में नौहरदा पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बछामदी एवं बझेरा में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र न्योंठा में, भुसावर के राउमावि निठार में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र समराया में, बयाना के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पथेना में, वैर के राजीव गांधी सेवा केंद्र गांगरोली में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केंद्र महमदपुरा में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केंद्र खानसूरजापुर में तथा उच्चैन राउमावि अंधियारी पर शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 6 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पीपला व सेवर में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कबई में, भुसावर के राजीव गांधी सेवा केंन्द्र अलीपुर में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र धरसोनी में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कोट में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केंन्द्र पर एवं उच्चैन के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कुरका में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 7 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र गुन्डवा, मुरवारा, चिकसाना में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र बछामदी में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सरसेना में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र फरसों में, रूपवास के राजीव गांधी सेवा केंन्द्र इब्राहिमपुर एवं दाहिनागांव पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मूडौता में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खोहरा पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 9 फरवरी को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र जघीना में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहरसर में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खैरेरी में, उच्चैन के कार्यालय पंचायत समिति पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।