अरावली की पहाड़ियों में गूँजे बाबा के जयकारे; कुंडला में बाबा जी महाराज का मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न, कुश्ती दंगल में हनुमान मीणा ने मारी बाजी

May 3, 2026 - 16:40
 0
अरावली की पहाड़ियों में गूँजे बाबा के जयकारे; कुंडला में बाबा जी महाराज का मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न, कुश्ती दंगल में हनुमान मीणा ने मारी बाजी

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता): राजगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडला में जन-जन के आराध्य देव, अरावली की पर्वत शृंखलाओं में विराजमान बाबा जी महाराज (डूंगरी वाले संत जी) का एक दिवसीय वार्षिक मेला अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

 नेहरू युवा मंडल कुंडला के अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि रविवार अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का बाबा के दरबार में पहुँचना शुरू हो गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुआ। इसके पश्चात बाबा की भव्य महाआरती की गई और दरबार का विशेष श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामीणों की ओर से बाबा को पारंपरिक पकवान खीर और चूरमे का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की गई।

मेले में आयोजित कुश्ती दंगल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। मेले की अंतिम कुश्ती गोपाल मीणा (सुरीवाला का बास) और हनुमान मीणा (गांव कुंडला) के बीच लड़ी गई। बेहद रोमांचक मुकाबले में हनुमान मीणा ने जीत दर्ज की, जिनका ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन किया।

मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने जमकर खरीदारी की। खिलौने, चाट-पकौड़ी और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ रही, वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। इस दौरान गांव के पंच-पटेल, नेहरू युवा मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में युवा साथी व्यवस्थाएं संभालने के लिए उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................