जिला सैनी महासभा की आम सदन की बैठक आयोजित; समाज हित के लिए जुटाया 65 हजार का आर्थिक सहयोग

May 3, 2026 - 16:55
 0
जिला सैनी महासभा की आम सदन की बैठक आयोजित; समाज हित के लिए जुटाया 65 हजार का आर्थिक सहयोग

खैरथल। (हीरालाल भूरानी) जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा की एक महत्वपूर्ण आम सदन की बैठक जिला कार्यालय खैरथल पर आयोजित की गई। महासभा के अध्यक्ष तेजराम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज की मजबूती, भावी योजनाओं और आर्थिक प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक का संचालन सचिव इंदर सिंह दहिया ने किया, जबकि संयोजक इंजीनियर तेजपाल सैनी ने सदन के समक्ष चर्चा के बिंदु रखे। सर्वप्रथम 11 अप्रैल को आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह के शानदार और सफल आयोजन के लिए सभी संगठनों, संस्थाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

 कोषाध्यक्ष रूपचंद सैनी व नरेश कुमार द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय के ब्योरे में खर्च की अधिकता के कारण आए अंतर को पाटने के लिए मुंडावर प्रधान जगदीश सैनी ने सभी पदाधिकारियों से सहयोग का आह्वान किया। समाज के प्रति समर्पण दिखाते हुए पूर्व पार्षद मंगतू राम सैनी व संरक्षक मोहनलाल सैनी ने आर्थिक सहयोग की पहल की। देखते ही देखते उपस्थित पदाधिकारियों ने लगभग 65 हजार रुपये एकत्रित कर लिए। कई पदाधिकारियों ने दो से तीन बार योगदान देकर समाज सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।

मंगतू राम सैनी (सूबेदार) ने महासभा के फंड को बढ़ाने और समर्पित भावना से नई नीतियां बनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष तेजराम सैनी ने आश्वासन दिया कि समाज के सहयोग से शेष देनदारियों का शीघ्र भुगतान किया जाएगा। बैठक का समापन उपस्थित समाज बंधुओं के धन्यवाद के साथ हुआ।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति: इस अवसर पर बारह गांव के अध्यक्ष अशोक सैनी, सुभाष चंद, मुकेश सैनी, प्रेमचंद (मातोर), राम सिंह, रामपाल (बंबोरा), सुंदरलाल, पदमचंद (गंज), बुधराम, बलवीर, मोहनलाल, राजेश (खैरथल), रूपचंद, राधेश्याम (हरसोली), भास्कर व जगदीश सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................