टोडानागर की पहाड़ियों में भीषण आग से प्राकृतिक संपदा को भारी नुकसान; ग्रामीणों और दमकल विभाग ने पाया काबू

May 3, 2026 - 16:58
 0
टोडानागर की पहाड़ियों में भीषण आग से प्राकृतिक संपदा को भारी नुकसान; ग्रामीणों और दमकल विभाग ने पाया काबू

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टोडानागर की पहाड़ियों में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पहाड़ी पर स्थित बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ जलकर खाक हो गए, जिससे क्षेत्र के पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पहाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दराज के इलाकों से भी इन्हें देखा जा सकता था। स्थानीय निवासी केदार नाथ शर्मा ने बताया कि इस आग की चपेट में आने से ग्रामीणों द्वारा रखे गए चारे के भंडार (बटेवड़े) भी जलकर राख हो गए। पहाड़ियों पर रहने वाले वन्यजीवों में भी अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर भागते देखे गए।

 सूचना मिलते ही राजगढ़ से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची। रेस्क्यू के दौरान एक समय दमकल की गाड़ियों में पानी की कमी हो गई, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत निजी टैंकरों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की। प्रशासन और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया।

घटनास्थल पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस प्रशासन के साथ सरपंच प्रीतम बैरवा, पंचायत समिति सदस्य देवी चंद मीना, भरतलाल, विजय कुमार शर्मा, दुष्यंत कुमार शर्मा, प्रदीप दीक्षित, गीता शर्मा, डार्विन, उमा, लल्लू राम, जाहन्वी दीक्षित और शिव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सहायता के लिए उपस्थित रहे।

 फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को पर्यावरण के लिए बड़ा आघात बताया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग से पुख्ता इंतजाम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................