मीनेश तिवाड़ी नियुक्त हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रभारी

May 3, 2026 - 17:01
 0
मीनेश तिवाड़ी नियुक्त हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रभारी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सर्व ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार और समाज सेवा के कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा द्वारा लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम लीली निवासी मीनेश तिवाड़ी को राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

मीनेश तिवाड़ी की लंबे समय से चली आ रही सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाज हित में किए गए निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर है।

इस नई जिम्मेदारी के साथ मीनेश तिवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरण का कार्य करेंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज कल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................