भाजपा मण्डल खुडियाना की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

May 4, 2026 - 14:07
 0
भाजपा मण्डल खुडियाना की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

कठूमर (दिनेश लेखी)। भाजपा मण्डल खुडियाना की कार्यकारिणी की बैठक शक्ति केंद्र मौलिया ग्राम में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के पुरोधाओं के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
बैठक में मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की रीति-नीति एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी विष्णु शर्मा रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सियाराम पटैल ने की।
सभी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन हाजिरी सरल ऐप के माध्यम से दर्ज की गई।
बैठक के दौरान एक कोर कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें मण्डल के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया। इस कमेटी में कुल 11 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और जय श्री राम के नारों के साथ किया गया।
बैठक में कैलाश चंद्र यादव, सुजान सिंह चौधरी, शिवराम खटाना, रैणू चौधरी, अनीता मीना, मुकेश कोली, नीरज सैनी, गौरव शर्मा, तेजसिंह जादौन, सीताराम व्यास, मूलचंद यादव, राजबाला सैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, दिगम्बर चौधरी, शिवचरण चौधरी, शोभाराम पटेल, नबल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है